Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड आज के समय में भारतीय नागरिको के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज बन चूका है | इसका उपयोग विभिन्न सरकारी और निजी सेवाओं के लिए होता है | इसलिए आपके आधार कार्ड पर आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना बहुत जरुरी है | अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का लाभ
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आवेदक को सरकार के द्वारा जारी बहुत सी सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त हो सकेगी |
- सरकार के द्वारा आवेदकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से जारी धनराशि की सूचि भी आवेदक के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर मैसेज के द्वारा प्राप्त हो जाएगी |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आप पैन कार्ड आधार ई केवाईसी के माध्यम से बना सकेंगे |
- आधार ई केवाईसी से आप सरकार के द्वारा संचालित बहुत सी योजना जैसे प्रधानमंत्री सम्मा निधि योजना ई केवाईसी और वृद्धा पेंशन योजना ई केवाईसी कर सकेंगे
- अगर आपका आधार मोबाइल से लिंक नहीं है तो आप इन योजनाओं में ई केवाईसी की प्रक्रिया नहीं कर सकेंगे जिससे आपको योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा |
- मोबाइल नंबर आधार कार्ड में लिंक होने से व्यक्ति को सभी प्रकार की सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो जाएगी |
- आधार से संबंधी सेवा को आसान एवं बेहतर बनाने के लिए मोबाइल नंबर का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को MyAadhaar के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने क्षेत्र का चयन करके Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको आधार अपडेट के ऑप्शन को चुने रहना है, फिर मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करके Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आपको अपॉइंटमेंट डिटेल्स भरना होगा जैसे की अपना नाम, आधार नंबर आदि सभी जानकारी को भरने के बाद नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पर्सनल जानकारी को भरना होगा जैसे की आप आधार कार्ड में क्या परिवर्तन करवाना चाहते है |
- उस पेज में आपको मोबाइल नंबर वाले ऑप्शन में टिक करके नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको Date & Time को सेट करना होगा और उसके बाद नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे आपकी सभी जानकारी जैसे की नाम, समय और दिन, मोबाइल अपडेट आदि |
- इस रसीद को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लेना होगा और जिस तय तिथि पर आप आधार सेंटर जाएंगे उस रसीद को अपने साथ ले जाना होगा |
- इस प्रकार से आप मोबाइल अपडेट करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते है | ध्यान दे जिस तिथि और समय पर आपने अपॉइंटमेंट बुक किए है उस समय आपको आधार सेंटर में मौजूद होना होगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |